फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों के लिए बनाए जाएं शेल्टर होम : डीसी

विज्ञापन
28जेएनडी30-लघु सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल डीसी मोहम्मद इमरान रजा और अन्य अ​धिका
विज्ञापन
जींद। जिले में बेसहारा पशुओं से संबंधित व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। वीसी के बाद लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि बेसहारा पशुओं की समस्या सीधे तौर पर जन-सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी हुई है इसलिए इससे संबंधित सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डीसी ने नगर परिषद एवं नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवारा कुत्तों के लिए डॉग पाउंड/शेल्टर होम बनाए। टीकाकरण व भोजन-पानी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान रखा जाए।

पशुपालन विभाग को निर्देशित किया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल अथवा बीमार पशुओं को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जाए। रेस्क्यू टीम की सक्रियता तथा गोशालाओं के सहयोग को और मजबूत किया जाए।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि स्ट्रे कैटल एवं आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतें अक्सर यातायात अव्यवस्था, दुर्घटनाओं और असुविधाओं का कारण बनती हैं। इसलिए सभी विभाग शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई करें। नगर परिषद, नगर पालिका तथा पंचायत विभाग को निर्देश दिए गए कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेसहारा मवेशियों की पहचान कर पशुओं को चिन्हित स्थानों में सुरक्षित रखा जाए।

सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को हटाने के लिए पुलिस और नगर परिषद संयुक्त अभियान चलाएं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं कम हों और यातायात सुचारू रहे। इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नगराधीश मोनिका रानी, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें