फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर हाईवे किया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोही मॉडल स्कूल घसो के छात्र-छात्राओं ने अभिभावकों के साथ स्कूल में रिक्त पदों के चलते दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सुबह आठ बजकर 50 मिनट पर अभिभावकों के साथ विद्यार्थी सड़क के बीचोंबीच बैठ गए। जाम लगने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। यहां पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। जाम की सूचना मिलने पर बीईओ पवन कुमार भोला मौके पर पहुंचे। जल्द स्कूल में रिक्त पदों पर नियुक्तियों का आश्वासन देने पर विद्यार्थी जाम खोलने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

अभिभावकों व विद्यार्थियों ने कहा कि पिछले तीन-चार महीने से शिक्षकों के पद खाली हैं। इसके चलते स्कूल के गेट के सामने अभिभावकों के साथ विद्यार्थी एकत्रित हुए। यहां पर नारेबाजी कर रोष प्रकट करने के बाद पैदल गांव की गलियों से होते हुए हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। छात्राओं ने कहा कि स्कूल में शिक्षक नहीं होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसको लेकर कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
ये पद हैं रिक्त
आरोही मॉडल स्कूल में पीजीटी फिजिक्स, केमेस्ट्रिी, गणित, इतिहास, अंग्रेजी, एसएस के अलावा डीपीई के पद रिक्त हैं।
नियुक्ति के लिए डीईओ को भेजी सूची
बीईओ पवन कुमार भोला ने बताया कि आरोही मॉडल स्कूल में रिक्त पदों पर केमेस्ट्री पीजीटी युद्धवीर मुआना, पीजीटी सीमा गुप्ता घसो, पीजीटी इतिहास प्रदीप कुमार उचाना खुर्द, पीजीटी बायोलॉजी संदीप कुमार ढाकल, एसएसएम वजीर सिंह सुदकैन खुर्द, एसएसएम संजीव कुमार घसो, पीटीआई नरेश कुमार घसो राजकीय स्कूल के नाम की नियुक्तियों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें