फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में विद्यार्थियों को मिला इंडस्ट्री एक्सपोजर

विज्ञापन
28जेएनडी23: सीआरएसयू में इंटर्नशिप ड्राइव कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : सीआरएसयू
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग की ओर से बीबीए और एमबीए विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को मीडिया व मार्केटिंग क्षेत्र में कॅरियर संभावनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. अजमेर सिंह और कोऑर्डिनेटर डॉ. अरुण यादव के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ व्यावहारिक कौशल और इंडस्ट्री एक्सपोजर अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय ने कई कंपनियों के साथ एमओयू कर विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं।
डॉ. अजमेर सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को उद्योग की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप तैयार करते हैं और उनके कम्युनिकेशन व मार्केटिंग कौशल को मजबूत बनाते हैं। ड्राइव के दौरान 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिनमें मनदीप, भावना, अंकुश, आरती, मनीषा और मोनिका शामिल हैं। कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए करियर की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर माना गया। इससे उन्हें भविष्य में बेहतर प्लेसमेंट और इंडस्ट्री अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें