फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें अभिभावक : अत्री

विज्ञापन
28जेएनडी27- बिल्डिंग निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। स्रोत
विज्ञापन
जींद। उचाना क्षेत्र के गांव घोघड़ियां के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की नई दो मंजिला बिल्डिंग का निर्माण होगा। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने मंगलवार को 2.78 करोड़ से बनने वाली नई बिल्डिंग निर्माण का भूमि पूजन किया। उनका बीईओ ओमप्रकाश आर्य ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नई बिल्डिंग में 12 कमरे बनेंगे। यहां पर आधुनिक कंप्यूटर, बायोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री की लैब के साथ-साथ खेल मैदान भी बनेगा।
विधायक ने कहा कि हमारी सरकार राजकीय विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। अभिभावकों को चाहिए कि वो बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करें। आज बेटी किसी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है।
ग्रामीण अंचल की बेटियां भी शिक्षा, खेल के क्षेत्र में निरंतर नाम रोशन कर रही है। निरंतर वो राजकीय स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से रूबरू होते है ताकि किसी तरह की विद्यार्थियों, स्कूल स्टॉफ की मांग हो तो उसे पूरा किया जा सकें।
विज्ञापन

विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सौर ऊर्जा एवं वाटर कूलर के लिए इसी बजट सत्र में धनराशि उपलब्ध करवाने का भी वायदा किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी नए भवन के लिए आठ कमरों मांग पर बोलते हुए कहा कि ये मांग भी जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।
इस अवसर पर प्राचार्य जितेंद्र सिंह, मुख्याध्यापिका सुनीता, सरपंच प्रतिनिधि दीपक बूरा, दिलबाग आर्य, महेंद्र श्योकंद, कुलबीर नंबरदार, रमेश कुमार, रामकुमार, रूप शर्मा, रामदिया शर्मा, दलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें