फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विद्यार्थियों और स्टाफ ने बेलरखा स्कूल का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में मंगलवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर के विद्यार्थी और स्टाफ शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहुंचे। यह भ्रमण ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत किया गया। विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापिका सरोज और अध्यापक राजबीर भी शामिल रहे। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने विद्यालय की रसायन लैब, बायोलॉजी लैब, लाइब्रेरी, एनएसक्यूएफ और बैंकिंग लैबस, डिजिटल बोर्ड्स, पार्क, कक्षाओं में रीडिंग कॉर्नर्स, मिनी पुस्तकालय, रसोई घर का भ्रमण किया। प्रत्येक कक्षा-कक्ष, स्कूल की जनरल साइंस लैब, लैंग्वेज लैब, प्रत्येक कक्ष के सामने लगाए हुए साइन बोर्ड्स, पैनोरमा की जानकारी ली। इस दौरान प्रदीप जागलान, प्राध्यापक सुनील कुमार, हरदीप, सुरेंद्र पूनिया, विजेंद्र सिंह, वेद सिंह, दिलबाग, किरण, पूनम बोहती, सुरेंद्र पातलान, रविंद्र शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें