फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 60 एकड़ में जली पराली, लाखों का धान भी राख

विज्ञापन
भम्बेवा गांव में धान की पराली में लगी आग।घटना की जानकारी देते हुए किसान अशोक।
विज्ञापन
जींद। भम्बेवा गांव में काट कर रखी गई सात एकड़ धान की फसल और 60 एकड़ पराली वीरवार रात राख हो गई। किसान अशोक कुछ समय के लिए खेत से घर गए थे। इस दौरान अचानक आग भड़क गई और हवा के कारण तेजी से फैलती चली गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-टैंकरों की मदद से आग को काबू करने में जुट गए।
ग्रामीणों के अनुसार वीरवार रात को खेत में पराली से धुआं उठता दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया। किसानों ने कहा कि किसी राहगीर या शरारती तत्व द्वारा आग लगाने की आशंका है। पिलुखेड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। किसानों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं की जांच की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें