फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहे : डीआईजी

विज्ञापन
21jjrp03- अ​धिकारियों की बैठक को संबो​धित करते डीआईजी मनवीर सिंह। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। डीआईजी मनवीर सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस के नशा उन्मूलन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और अन्य जिलों के लिए भी प्ररेणादायक हैं।
वे पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित पुलिस अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नशा पीड़ितों को चिन्हित कर उनका उपचार करवाना और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाना पुलिस की संवेदनशील और मानवीय सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मोस्ट वांटेड अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और अपराध की जड़ों तक पहुंचकर उसे समाप्त करने की रणनीति बेहद प्रभावी साबित हो रही है। इससे जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकतर गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों से मिलवाना एक सराहनीय कार्य है, जो पुलिस की जिम्मेदारी और मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करता है।
उन्होंने सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और सख्ती से नियमों का पालन करवाना दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीसीपी हेडक्वार्टर जसलीन कौर, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, डीसीपी क्राइम अमित दहिया, एसीपी अनिरुद्ध चौहान, एसीपी प्रणय कुमार, एसीपी प्रदीप नैन, एसीपी प्रदीप खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें