फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर सख्ती और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों और संबंधित शाखा प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिले की कानून व्यवस्था, लंबित मामलों की स्थिति और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों, साइबर अपराध, नशा तस्करी, चोरी, लूट और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि वांछित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी कर कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में आमजन की शिकायतों के समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान पर विशेष जोर दिया गया। एसपी ने कहा कि पुलिस-पब्लिक संबंधों को मजबूत बनाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करना जरूरी है। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित जांच करने और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने गुमनाम धमकी भरी कॉल से संबंधित अभेद्य एप के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने पर भी जोर दिया, ताकि नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचा सकें।
बैठक में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई। एसपी कुलदीप सिंह ने सभी अधिकारियों को ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें