फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मां-बेटे के कमरे में बंद कर जेवरात और नकदी चुराई

Tue, 02 Jul 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गुरथली गांव के एक घर से चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए। चोरों ने मां-बेटे के कमरे के दरवाजे की कुंडी लगाकर वारदात को अंजाम दिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गुरथली गांव निवासी महिला स्मृति ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जून की रात को वह अपने बेटे के साथ कमरे में सो रही थी। देर रात उन्हें मकान में कुछ आवाज सुनाई दी तो उनका कुत्ता भौंकने लगा। इससे उसकी आंख खुल गई। उसने देखा कि उसके मकान में व्यक्ति घूम रहे हैं। जब उन्होंने मकान का दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद मिला। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। जब वह पहुंचे तो चोर वहां से भाग चुके थे। उन्होंने सामान की जांच की तो 96 हजार रुपये, डेढ़ तोले की सोने की चेन, सोने के झुमके और चांदी की चेन गायब मिली। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें