फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के भाईचारे को खत्म करना चाहती है भाजपा : बीरेंद्र सिंह

Tue, 02 Jul 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी14: पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
उचाना (जींद)। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने पार्टी छोड़ने का खुलासा करते हुए कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण भाजपा के प्रदेश के भाईचारे को खत्म करने की कोशिश है। वह सोमवार को रजबहा रोड स्थित सतपाल करसिंधु के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा के लोगों को आहत करने की कोशिश की है। लोकसभा चुनाव में खुद एक जाति विशेष का नाम लेकर आपस में बांटने के लिए प्रचार किया गया। हर जाति के लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया। विधानसभा चुनाव में मतदाता भाजपा को सबक सिखाएंगे। मतदाता इस चुनाव में संदेश देंगे कि अगर राजनीति करनी है तो भाईचारा जरूरी है। धर्म के नाम पर भी लोगों को राजनीति के चक्कर में बांटने का काम भाजपा ने किया है। बृजेंद्र सिंह अकेला सांसद था जो विचारधारा के आधार पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ। हरियाणा के संस्कारों में भाईचारा, आपसी प्रेम है, जो हमारी ताकत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें