फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: व्यापारियों का राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन पानीपत में आज

Sat, 10 Aug 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा प्रदेश व्यापारमंडल के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. राजकुमार गोयल ने बताया कि व्यापारियों का राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन 11 अगस्त को आर्य कॉलेज पानीपत में होगा। इसमें सभी जिलों के व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग करेंगे, जबकि मुख्यातिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हड्डा होंगे। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान विशिष्ट अतिथि होंगे। सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं पर गहन मंथन होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के व्यापारी विभिन्न समस्याओं को झेल रहे हैं। सबसे बड़ा मुद्दा सुरक्षा का है। आए दिन व्यापारियों के साथ फिरौती व लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। फिरौती न देने पर व्यापारियों की हत्या की जा रही है। आज व्यापारी न आम जनता सुरक्षित है। जीएसटी के नाम पर व्यापारियों को कंप्यूटर की कागजी कार्रवाई में बांधकर रख दिया गया है। आग लगने जैसी घटनाओं से व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो जाता है, लेकिन सरकार कोई भरपाई नहीं करती है। प्रदेश का व्यापार आयोग सफेद हाथी बनकर रह गया है। प्रदेश में बुजुर्ग व्यापारियों की पेंशन की कोई व्यवस्था नहीं है। व्यापारी करोड़ों रुपये का जीएसटी देता है, उसके बावजूद भी चिकित्सा के नाम पर उनको आयुष्मान जैसी कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें