फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील कार्यकर्ताओं की राज्य स्तरीय रैली 13 को

विज्ञापन
13 नवंबर की करनाल में राज्य स्तरीय रैली की तैयारियों को लेकर बैठक करते यूनियन के सदस्य। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान संतोष घसो ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र करनाल में 13 नवंबर को यूनियन राज्य स्तरीय रैली करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने समझौते के बाद भी उनकी किसी मांग को पूरा नहीं किया। जिसके चलते इन वर्क र्स में सरकार के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

प्रधान संतोष ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों का रोजगार छीनने का प्रयास कर रही है। हजारों सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। लगातार महंगाई बढ़ रही है, लेकिन उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा। जो वेतन मिलता है वह भी समय पर नहीं मिलता। केंद्र सरकार ने अब इस योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री पोषण योजना रख दिया। उन्होंने कहा कि वर्कर्स का वेतन 12 महीने का निर्धारित कर बढ़ाया जाए, वर्दी का भत्ता 1200 रुपये किया जाए। इसके अलावा उन्होंने रेलवे, बैंक, बिजली, बीमा को निजी कंपनियों के हवाले करने पर विरोध किया है। इस अवसर पर सुनीता, कविता व अनीता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें