26जेएनडी17: सैनी महापंचायत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी। संवाद
जींद। सब्जी मंडी के नजदीक कार्यालय में आयोजित सैनी महापंचायत प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। प्रदेशाध्यक्ष राजेश सैनी ने बताया कि सर्वसम्मति से 16 नवंबर को राज्यस्तरीय भगवान शूरसेन जयंती समारोह का आयोजन नारनौल में मनाने का निर्णय हुआ।
इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकारिणी की ड्यूटी निर्धारित की है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर जाकर समाजबंधुओं को आमंत्रित करेंगे ताकि यह आयोजन पूरे हरियाणा के सैनी समाज की एकता और गौरव का प्रतीक बने।
उन्होंने कहा कि भगवान शूरसेन आदर्श समाज को एकता, पराक्रम और सेवा की प्रेरणा देते हैं। यह जयंती समारोह समाज की नई दिशा तय करेगा।