फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लंबी छलांग की विजेता मानसी को किया सम्मानित

Mon, 27 Oct 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी21 : खरकभूरा खेल स्टेडियम में सम्मानित की गई खिलाड़ी मानसी, कोच विवेक सांगवान। स्रोत। ग
विज्ञापन
उचाना। राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में लंबी छलांग में प्रथम स्थान पाने वाली खरकभूरा गांव की बेटी मानसी को खेल स्टेडियम खरकभूरा में कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

लंबी कूद में मानसी ने 4.62 मीटर लंबी छलांग लगा कर प्रथम स्थान पाया था। मानसी गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी की 7वीं कक्षा की छात्रा है। स्कूल संस्था के सचिव राजकुमार गोयल, प्राचार्य सविता सिंगला भी कार्यक्रम में पहुंची।
स्कूल की तरफ से 11 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। मानसी को कार्यक्रम में खुली जीप में जुलूस के साथ लाया गया। पूरे गांव की गलियों से होकर ये जुलूस निकला। फरीदाबाद में आयोजित अंडर-14 में मानसी प्रथम रही।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा खिलाड़ी मानसी को 1 लाख 11 हजार की राशि एवं ट्राफी के साथ सम्मानित किया। कोच विवेक सांगवान को 11 हजार रुपए की राशि एवं ट्राफी के साथ सम्मानित किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि मा. संजीव कुमार, पूर्व सरपंच आत्माराम, लेक्चरर प्रमोद कुमार, पृथ्वी सिंह, राजेश कुमार, पाल फौजी, वकील फौजी, प्रेम सिंह ,बलराज सिंह, बलवान सिंह और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें