फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही प्रदेश सरकार : सुनील कुंडू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। फायर स्टेशन पर मांगों को लेकर फायर कर्मचारियों का धरना मंगलवार को भी जिला प्रधान सुनील कुंडू की अध्यक्षता में जारी रहा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक अनिश्चितकाल धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रधान सुनील कुंडू ने कहा कि सरकार फायर कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। 16 फरवरी को फरीदाबाद में एक फैक्टरी में लगी भीषण आग के दौरान दो फायर कर्मचारियों की झुलसने से मौत हो गई थी जबकि इस घटना में एक पुलिसकर्मी की भी जान गई थी।
सरकार ने पुलिसकर्मी को शहीद का दर्जा देकर उसके परिजनों को सम्मान और सहायता प्रदान की लेकिन फायर कर्मचारियों के साथ ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। न तो उन्हें शहीद का दर्जा दिया गया और न ही उनके आश्रितों को मुआवजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें