फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह करोड़ के बजट से शुरू प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर : डाॅ. मिड्ढा

Sat, 01 Nov 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी08 : कार्यक्रम में संबो​धित करते डाॅ. कृष्ण मिड्डा। स्रोत विवि
विज्ञापन
जींद। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा आज अपनी तरक्की, उपलब्धियों और विकास की कहानी गर्व से बयान कर रहा है। 1966 में मात्र छह करोड़ रुपये के बजट से आरंभ हुआ हरियाणा आज निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। खरखौदा में मारुति प्लांट की स्थापना, दस नई आईएमटी की घोषणा, 24 फसलों पर एमएसपी देने का वायदा पूरा करना जैसी योजनाएं इसका उदाहरण हैं।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने हरियाणा दिवस पर शनिवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में जिलास्तरीय सांस्कृतिक उत्सव में कही। इस दौरान पर पंचकूला में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव एवं प्रदर्शनी को लाइव दिखाया गया।
डॉ. कृष्ण ने बताया कि वृद्धजन पेंशन को 3200 मासिक तक बढ़ाकर सामाजिक सुरक्षा को सुदृढ़ किया गया है वहीं डायल 112 सेवा, स्वामित्व योजना, और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जैसे कदमों ने शासन में जनता के विश्वास को और मजबूत किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज जरूरतमंद परिवारों के बच्चे भी एचसीएस जैसी उच्च सेवाओं में स्थान प्राप्त कर रहे हैं जो सरकार की पारदर्शी और समान अवसर की नीति का परिणाम है।
उन्होंने हाल ही में आयोजित भर्ती परीक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार, पुलिस, परिवहन और नागरिकों ने मिलकर विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग किया, जो जनसहभागिता और एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
कार्यक्रम के दौरान जिलास्तर पर छात्र-छात्राओं द्वारा एकल एवं समूह सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने सराहा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
अंत में डीसी ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम सत्यवान मान, नगरायुक्त सुरेंद्र दून, नगराधीश मोनिका रानी मौजूद रहे।
विकसित भारत 2047 प्रधानमंत्री का सपना
डॉ. मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में हरियाणा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक इस दिशा में योगदान दे रहा है, और यही सामूहिक प्रयास भारत को विश्व में अग्रणी बनाएगा।

01जेएनडी08 : कार्यक्रम में संबोधित करते डाॅ. कृष्ण मिड्डा। स्रोत विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें