फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली फाल्ट न्यूनतम समय में ठीक करने के लिए शिकायत केंद्रों पर बढ़ाया स्टाफ

विज्ञापन
फोटो - महम रोड पर स्थित पावर हाउस, जहां से शहर में बिजली की आपूर्ति होती है। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गोहाना। त्योहार सीजन में शहरी उपभोक्ताओं को लंबे बिजली कटों का सामना नहीं करना पड़ेगा। बिजली फाल्ट संबंधी शिकायतों का न्यूनतम समय में समाधान कराने के लिए निगम अधिकारियों ने शिकायत केंद्रों पर स्टाफ बढ़ा दिया है। यहां मेंटेनेंस स्टाफ की संख्या 12 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है। कर्मचारी शिकायत केंद्रों पर तीन शिफ्टों में 24 घंटे तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

त्योहार सीजन में बिजली की लाइनों पर लोड बढ़ जाता है। लाइनों पर अधिक लोड के कारण फ्यूज उड़ने व अन्य फाल्ट की शिकायतों का आंकड़ा भी बढ़ जाता है। उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए शहर में निगम के दो शिकायत केंद्र हैं। दोनों शिकायत केंद्रों पर दिनभर में 150 तक शिकायतें दर्ज होती हैं। सामान्य दिनों में शिकायत केंद्रों पर 12 कर्मचारी कार्यरत रहते हैं। ये कर्मचारी तीन शिफ्टों में ड्यूटी करते हैं। अधिकारियों ने शिकायत केंद्रों पर स्टाफ बढाया है, ताकि शिकायतों का समाधान जल्द कराया जा सके।
अधिकारियों ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों की भी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में उसे तुरंत बदला जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें