फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगंगानगर-नांदेड सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों का जींद में होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रेलवे ने श्रीगंगानगर से जींद होते हुए हुजूर साहिब नांदेड जाने वाली दो स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है। जारी शेड्यूल के अनुसार 02440 श्रीगंगानगर-हुजूर साहिब नांदेड सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 25 दिसंबर से 29 जनवरी तक हर शुक्रवार को और 02439 हुजूर साहिब नांदेड-श्री गंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 27 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा। दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव जींद जंक्शन पर दिया गया है। स्पेशल ट्रेनों के कोच में सिर्फ रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को सफर करने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

जींद जंक्शन के एसएस जयप्रकाश ने बताया कि दूसरी ट्रेन 02486 श्री गंगानगर-हुजूर साहिब नांदेड सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 22 दिसंबर से 30 जनवरी तक सप्ताह में दो दिन प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को और 02485 हुजूर साहिब नांदेड-श्री गंगानगर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 24 दिसंबर से एक फरवरी तक सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार और वीरवार को चलाई जाएगी। सप्ताह में दो दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन का जींद जंक्शन पर ठहराव निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें