फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 80 खिलाड़ियों को बांटी स्पोर्ट्स किट

विज्ञापन
03जेएनडी29: लोधर के पीएम श्री स्कूल में सम्मानित किए गए खिलाड़ी।स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
उचाना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधर में ग्राम पंचायत की ओर से खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 80 खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट बांटी। स्कूल प्राचार्य बीके दत्त ने बताया कि खेल प्रभारी मुनीत बेरवाल के नेतृत्व में विद्यालय के 80 खिलाड़ियों ने ब्लॉक और जिला स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय स्कूली खेल कूद प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया। इसमें से आठ खिलाड़ियों ने पदक जीते। मुख्य अतिथि मनदीप कुमार सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत लोधर की तरफ से खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट, जूते वितरित किए गए हैं। इस मौके पर सुशील, प्राइमरी हेड सतविंद्र श्योकंद, दिलबाग, बलिंद्र गिल, राम कुमार, जितेंद्र, नरेश, अजीत, सुरेश, राममेहर, अनिल बेरवाल, सुदेश, सरोज मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें