संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। क्षेत्र में युवाओं के लिए स्टेडियम तो बना दिया गया हैं लेकिन सुविधाओं की कमी खिलाड़ियों पर भारी पड़ रही है। स्टेडियम में कांटेदार झाड़ियां और घास उग आई है और उबड़ खाबड़ हालत में हैं। स्टेडियम में केवल चार दीवारी करके एक इंडोर बनाया गया है जहां पर कोई भी सुविधा नहीं है। कोच भी उपलब्ध नहीं है।
स्टेडियम में ट्रैक के नाम पर केवल मिट्टी डाली गई है। कई बार रेस लगाते हुए युवा घायल भी हो चुके हैं। युवाओं ने कई बार समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं हो पाया। युवाओं का कहाना है कि स्टेडियम में ट्रैक बनाया जाए।
जुलाना के युवाओं ने मांग की है कि स्टेडियम की सुध सरकार को लेनी चाहिए ताकि लाखनमाजरा जैसी कोई भी अप्रिय घटना जुलाना में ना घट सके। सरकार जल्द से जल्द युवाओं को स्टेडियम में सुविधा दिलाए।
- प्रीती, युवा खिलाड़ी।
जुलाना के बदहाल स्टेडियम को लेकर मुख्यमंत्री से 19 जुलाई को सुधार की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सुधार की मंजूरी भी दे दी थी। स्टेडियम में इंडोर, मैट, वालीबॉल और बास्केटबॉल के लिए कोच को लेकर मसौदा मुख्यालय भेजा गया है। जल्द ही स्टेडियम में युवाओं को सुविधा मिलेगी।
- कैप्टन योगेश बैरागी, भाजपा पूर्व प्रत्याशी।
3जेएनडी17 : जुलाना के स्टेडियम में उगी झाड़ियां। संवाद
3जेएनडी17 : जुलाना के स्टेडियम में उगी झाड़ियां। संवाद