रधाना गांव में सेकेंड डे-नाइट वालीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप के आयोजन में गांव की खेल कमेटी व ग्रामीणों ने विशेष योगदान किया। इस अवसर पर वंदेमातरम प्रतिष्ठान के संयोजक अमित निडानी ने चैंपियनशिप में विशेष रूप से शिरकत की। चैंपियनशिप में 30 के करीब टीमों ने भाग लिया। इसमें नरवाना की टीम ने प्रथम, रधाना की टीम ने द्वितीय तथा शामलो कलां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अमित निडानी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल सफलता का शार्टकट है। खेलों से जहां हमारा मानसिक व शारीरिक विकास होता, वहीं खेलों से हमारा भविष्य भी उज्ज्वल बनता है। निडानी ने कहा कि खिलाड़ियों को समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए एक प्लेटफार्म मिलता है।
उन्होंने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। ताकि युवा शक्ति को नशे व अन्य कुरीतियों से बचाकर सही दिशा दी जा सके। चैंपियनशिप के दौरान सभी टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। इसमें नरवाना की टीम ने प्रथम, रधाना गांव की टीम ने द्वितीय, शामलो कलां गांव की टीम ने तृतीय तथा कुरड़ गांव की टीम ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर चैंपियनशिप में डॉ. सुभाष, अमित चहल, पंकज चहल, देवेंद्र, अमित सहित गांव के गणमान्य लोग मौजूद थे।