सफीदों। कुरड़ मोड के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। सफीदों थाना पुलिस ने घायलों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
पाथरी गांव (पानीपत) निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सफीदों से अपनी बाइक पर अपने साथी कप्तान के साथ पंखा ठीक करवाकर अपने गांव पाथरी लौट रहा। सांय करीब साढ़े तीन बजे जब वे कुरड़ मोड के पास पहुंचे तो हाट गांव की तरफ से एक गाड़ी चालक तेजरफ्तार, लापरवाही से चलाता हुआ आया और सामने की तरफ से सीधी टक्कर बाइक को मार दी। टक्कर लगते ही वह तथा उसका साथी कप्तान सड़क पर गिर गए, जिसमें दोनों को काफी चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों घायलों को उठाकर नागरिक अस्पताल सफीदों में दाखिल करवाया। जहां से डाक्टरों ने उनकी गंभीरा हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। सफीदों थाना पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।