फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राम की बारात में झूमे दर्शक, शिव धनुष टूटते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। हुडा ग्राउंड में श्री भारतीय कला केंद्र की ओर से आयोजित रामलीला में सीता स्वयंवर और राम वनवास के प्रसंगों का भव्य मंचन किया गया। सीता स्वयंवर के दौरान भगवान श्रीराम की बारात पहुंचते ही दर्शक झूम उठे। महिला-पुरुषों ने नाचते-गाते हुए बारात का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान मंच को बेहद सुंदर ढंग से सजाया गया था, जिससे आयोजन की भव्यता देखते ही बनती थी। इसके बाद भगवान श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ा तो पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। धनुष टूटने के बाद भगवान परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद का मंचन किया गया। इसके बाद धूमधाम से सीता स्वयंवर संपन्न हुआ। इसके बाद राम वनवास के प्रसंग में कैकेयी-मंथरा संवाद दिखाया गया। मंथरा कैकेयी को राजा दशरथ से दो वरदान मांगने के लिए प्रेरित करती है। कोप भवन में कैकेयी राजा दशरथ से श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास और भरत के लिए राजगद्दी मांगती है। यह सुनकर राजा दशरथ व्याकुल हो जाते हैं। इसके बाद श्रीराम के वन जाने का निर्णय लेने का दृश्य दिखाया गया। श्रीराम और माता सीता कौशल्या महल पहुंचे, जहां लक्ष्मण भी क्रोधित अवस्था में आए। इस दौरान माता सुमित्रा भी पहुंचीं। श्रीराम ने माता कौशल्या और माता सुमित्रा से वन जाने की आज्ञा ली। वहीं, लक्ष्मण ने उर्मिला महल में जाकर उनसे विदाई ली। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण के वनवासी वस्त्र धारण करने का दृश्य मंचित किया गया। रामलीला देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे और पूरा मैदान दर्शकों से खचाखच भरा रहा। रामलीला में मुख्य अतिथि बलराज गर्ग, बलविंद्र धीमान, रमेश वर्मा और अमित गोयल रहे। मंगत राम गर्ग और रिपन गर्ग ने राम रसोई का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
–इन कलाकारों ने निभाई भूमिकाएं
महाराजा दशरथ की भूमिका पंडित देवेंद्र पुजारी, कैकेयी की हरीश गुप्ता, मंथरा की अजय, कौशल्या की अनुराग शर्मा, सुमित्रा की अजय, श्रीराम की पार्थ शर्मा, लक्ष्मण की लोकेश मित्तल, सीता की सरवन नायक, उर्मिला की पीयूष मित्तल और सुमंत की भूमिका कुलदीप वर्मा ने निभाई।


फोटो 1 नरवाना। सीता स्वयंवर का अभिनय करते हुए कलाकार। स्रोत आयोजक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें