फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटों ने माता-पिता की प्रतिमा बनवा करवाया अनावरण

Sun, 17 Nov 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी26: मूर्ति अनावरण के अवसर पर मौजूद अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रजनीश पहलवान बिल्लू मुंड व पार
विज्ञापन
सफीदों। बेरी खेड़ा गांव निवासी दो बेटों ने अपने माता व पिता के निधन के बाद उनकी प्रतिमा बनवाकर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रजनीश पहलवान उर्फ बिल्लू मुंड से अनावरण करवाया। इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्यों की आस्था देखकर ग्रामीण काफी प्रभावित हुए। परिवार ने प्रतिमा की सेवा जीवित इंसान की तरह करने का संकल्प लिया। इनकी सेवा देखकर लोग इन्हें कलयुग के श्रवण कुमार की संज्ञा दे रहे हैं।
विज्ञापन

बेरी खेड़ा के बेटों ने अपने माता-पिता का पैतृक गांव बेरी खेड़ा में मंदिर बनवाया है। परिवार से जुड़े सभी सदस्य विशेष अवसरों पर कोई नया काम शुरू करेंगे तो प्रतिमाओं के सामने खड़े होकर उनसे उसकी इजाजत लेंगे। माता-पिता के निधन के बाद अपने भतीजों का भाई और भाभी के प्रति अगाध प्रेम देखकर बयोवृद्ध किशन लाल जागलान भी गदगद हैं।
उनका कहना है कि बच्चों की ऐसी सेवा देखकर ऐसा महसूस होता है कि वह अपने बड़े भाई और भाभी की साक्षात सेवा होते देख रहे हैं। बिजली विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर सेवाएं दे चुके वेदपाल जागलान और बिजली विभाग में सेवा दे रहे सत्यपाल जागलान ने बताया कि उनकी 86 वर्षीय माता का 6 मई 2023 और 91 वर्षीय पिता भगवाना राम जागलान का 3 अगस्त 2023 को निधन हो गया था। उन्होंने निर्णय लेते हुए उनके स्वरूप बनवाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रजनीश पहलवान व बिल्लू मुंड ने कहा कि इस प्रकार की मातृ-पितृ भक्ति से अन्य लोगों को भी शिक्षा मिलती है। आजकल जीवित माता-पिता का अनादर कर रहे लोगों को संदेश दिया जा सकता है कि श्रवण कुमार की विचारधारा आज के युग में भी जीवित है। इस अवसर पर पूनिया महासंघ के प्रधान राजेंद्र सिंह करनाल, प्रेम सिंह जागलान, जीत सिंह, बिजेंद्र मेहरा, बीर सिंह धानक, वीरेंद्र यादव, बबलू बाबा मौजूद थे।

16जेएनडी26: मूर्ति अनावरण के अवसर पर मौजूद अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रजनीश पहलवान बिल्लू मुंड व पार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें