फोटो 17जेएनडी03-तीरंदाजी में प्रदेशस्तरीय स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने
उचाना। हरियाणा स्कूल स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंडर-19 कंपाउंड राउंड व्यक्तिगत वर्ग में शिवानिया पब्लिक स्कूल उचाना मंडी की छात्रा सोनम ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में बेहतर खेल कौशल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करने वाली सोनम का एसजीएफआई नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
प्रधानाचार्य प्रोमिला मलिक ने कहा कि यह सफलता सोनम की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। सोनम को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय डायरेक्टर पुनीत खटकड़ ने भी सोनम को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियां पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय हैं। इस मौके पर डॉ. नफे सिंह खटकड़, पूनम खटकड़ भी मौजूद रही।