फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रिश्ते हुए शर्मसार, बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, तेजधार हथियार से की हत्या

Thu, 03 Sep 2026 09:45 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद

सार

लखमीरवाला पाथरी निवासी बसाऊ का बुधवार रात अपनी मां रोशनी देवी (65) के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान तैश में आए बसाऊ ने अपनी मां की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
जींद में बेटे ने की मां की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के लखमीरवाला पाथरी गांव में गृह कलेश के चलते बेटे ने मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को होगा। लखमीरवाला पाथरी निवासी बसाऊ का बुधवार रात अपनी मां रोशनी देवी (65) के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान तैश में आए बसाऊ ने अपनी मां की तेजधार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया।
विज्ञापन


पड़ोसियों को घटना के बारे में वीरवार सुबह पता चला जब रोशनी का शव घर में पड़ा हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

नशा करने का आदी है आरोपी

आरोपी बसाऊ काफी समय से नशे का आदी है। आरोपी शादीशुदा है और एक बेटे का पिता है। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। नशे को लेकर अक्सर अपनी मां के साथ झगड़ा करता रहता था। बुधवार रात को भी मां बेटे में नशे को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपी ने मां की हत्या कर दी।
विज्ञापन


जींद सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि लखमीरवाला पाथरी में युवक की ओर से मां की हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव का पोस्टमॉर्टम शुक्रवार को होगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें