फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेटे से मारपीट, बचाने आई मां को भी डंडे मारे

Sun, 03 Mar 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांगोली गांव में घर के बाहर खड़े युवक के साथ मारपीट करने के अलावा उसे और उसकी मां को जाचिसूचक गाली देने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव के ही विरेंद्र के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व अन्य के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांगोली गांव निवासी सतीश ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी को वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी गांव का रहने वाला विरेंद्र वहां पर आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। शोर सुनकर उनकी मां आईं तो उन्हें भी डंडे से मारा। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी ने कहा कि उसने जिन लोगों की चंडीगढ़-36 डी थाना में शिकायत दी है तुम उन लोगों का साथ देते हो। उसके मना करने के बाद आरोपी ने कहा कि जब दादी सती चौक की तरफ आएगा तो तुझे जान से मारूंगा। इसके बाद आरोपी उसे तथा उसकी मां को जातिसूचक गालियां देकर भाग गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी विरेंद्र के खिलाफ हमला करने, धमकी देने और जातिसूचक गालियां देने के आरोप में एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें