फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेतों में बिजली नहीं आने से गुस्साए दो गांवों के किसानों ने रोका नेशनल हाईवे

Thu, 11 Jul 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी18: खरकभूरा रोड पर सड़क के बीच वाहन खड़े कर जाम लगाते हुए किसान। संवाद
विज्ञापन
उचाना । खेतों में बिजली आपूर्ति नियमित रूप से नहीं आने से गुस्साए खरकभूरा और सफा खेड़ी गांव के किसानों ने बुधवार को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर खरकभूरा चौक पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। जाम लगने की सूचना मिलने पर उचाना थाना प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे। बिजली निगम के एसडीओ संजीव ठकराल ने ग्रामीणों को खेतों में शेड्यूल के हिसाब से नियमित रूप से बिजली देने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग एक घंटा जाम से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

किसान बलजीत, सुरेंद्र, राजा आदि ने कहा कि खेतों में शेड्यूल के हिसाब से बिजली नहीं मिलने से धान की फसल सूख हो रही है। धान की रोपाई के बाद बिजली की जरूरत है। आठ घंटे बिजली खेतों में मिलनी चाहिए लेकिन बड़ी मुश्किल से दो घंटे मिलती है। बिजली लाइन का जंपर अगर लगाना पड़ जाए तो बिजली निगम में बार-बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती। मजबूरी में किसानों को हाईवे पर जाम लगाना पड़ा। बारिश नहीं होने से धान को पानी की जरूरत है।
पूर्व सांसद ने बिजली निगम के अधिकारियों से बात
किसानों की ओर से जाम लगाने की जानकारी मिलने पर हलके के दौरे पर आए पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बिजली निगम अधिकारियों को किसानों को शेड्यूल के हिसाब से बिजली देने के लिए कहा ताकि फसल के सीजन में किसानों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें