फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ब्याज मुक्त ऋण पर लगेगा सोलर सिस्टम

Sun, 22 Feb 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। बिजली निगम की सोलर प्रोत्साहन योजना के तहत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी जा रही है। योजना के अंतर्गत सोलर सिस्टम लगवाने पर केंद्र सरकार की सब्सिडी पूर्ववत जारी रहेगी, वहीं निगम की ओर से 3 से 5 लाख रुपये तक के सोलर सिस्टम पर ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

बिजली निगम ग्रामीण उपमंडल के एसडीओ दीपक नैन ने बताया कि तीन किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम लगभग एक लाख 65 हजार रुपये में स्थापित होगा। इस पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी। शेष 87 हजार रुपये की राशि में से निगम 19 हजार 500 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से ब्याज मुक्त ऋण देगा। इस प्रकार 3 किलोवाट पर 58 हजार 500 रुपये का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सब्सिडी के बाद बची लगभग 28 हजार 500 रुपये की राशि उपभोक्ता को प्रारंभ में जमा करनी होगी। इसके बाद सोलर सिस्टम स्थापित कर दिया जाएगा। निगम द्वारा दी गई 58 हजार 500 रुपये की राशि की वसूली दो वर्षों में बिना ब्याज के बिजली बिलों के साथ जोड़ी जाएगी। एसडीओ के अनुसार प्रति किलोवाट 1950 रुपये की दर से राशि का भुगतान लिया जाएगा। हर दो महीने में आने वाले बिजली बिल में करीब 4 हजार 875 रुपये की अतिरिक्त राशि जोड़ी जाएगी। इस पर किसी प्रकार का ब्याज नहीं लगेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली खर्च में कमी लाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें