जींद। पटेल नगर नरवाना में घर में घुसकर हमला कर दो भाइयों को घायल करने पर पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है।
पटेल नगर निवासी रोहित ने एफआईआर में बताया कि वार्ड के एमसी बलजीत से रंजिश चली आ रही है। 18 फरवरी को बलजीत परिवार का करतार शराब पीकर उसके मकान के सामने गाली दे रहा था। उन्होंने विरोध जताया। देर रात को बलजीत परिवार के लोग घर में घुस आए और हमला कर दिया। इससे उसे और भाई संजय को चोटें आईं। आरोपी ने भाई के गले में पहनी सोने की चेन भी तोड़ ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी दीवार फांद कर भाग गए। पुलिस ने करतार, बलजीत, प्रदीप, प्रवीन दीपक को नामजद कर अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद