फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पैदा कर रही चुनौतियां : अनिल

Fri, 24 Oct 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी18-उचाना कलां राजकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
उचाना। राज्यस्तरीय परियोजना के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को 74वें बाल सलाह परामर्श का आयोजन हुआ। राज्य नोडल अधिकारी अनिल मलिक ने कहा कि सोशल मीडिया कनेक्टिविटी युवा पीढ़ी के लिए गंभीर चुनौतियां पैदा कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सिर्फ शारीरिक नुकसान से बचाना ही नहीं बल्कि उनकी भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक भलाई को सुनिश्चित करना भी जरूरी है। किशोरावस्था की ओर अग्रसर रहते हुए खुद को समझने की ज्यादा आवश्यकता है।
इस बात पर ध्यान देना कि आप सोचते क्या है और कैसा महसूस करते हैं। अलग-अलग परिस्थितियों में उठने वाली भावनाओं पर ध्यान दें और देखें कि वे आपके कार्यों को कैसे प्रभावित करती है। अधिकतर किशोर यह जानते हुए भी कि सोशल मीडिया पर सब कुछ वास्तविक नहीं होता। फिर भी इससे प्रभावित रहते हैं। सावधानी सतर्कता जागरूकता बढ़ाना जरूरी है अन्यथा सामाजिक तुलना लाइक कॉमेंट के जरिए मान्यता पाने की चाहत आपको दिशाहीन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम आत्म सम्मान की भावना पैदा हो सकती है। सोशल मीडिया कनेक्टिविटी युवा पीढ़ी के लिए गंभीर चुनौतियां पैदा कर रही है।
खुद पर भरोसा कीजिए जीवन निर्माण के लिए अभिभावकों, शिक्षकों की मदद लेते रहें। इस दौरान प्रधानाचार्य अशोक नैन और परामर्शदाता नीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें