फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते ऑनलाइन ट्रेड से छोटा कारोबारी ज्यादा प्रभावित : डॉ. राजेंद्र

Fri, 08 Aug 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी03-शहर के मेन बाजार में संपर्क अभियान चलाते हुए स्वदेशी जागरण मंच के सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। विदेशी कंपनियों के खिलाफ स्वदेशी जागरण मंच की ओर से दस अगस्त को जींद में प्रस्तावित जिलास्तरीय कार्यक्रम को व्यापार मंडल ने समर्थन देने का ऐलान किया है। विभाग सह संयोजक डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बढ़ते ऑनलाइन ट्रेड से छोटा और मंझोला कारोबारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

जिला संयोजक संदीप गर्ग ने कहा कि बैंकों से कर्ज लेकर कारोबारी रोजी रोटी कमा रहा है लेकिन ऑनलाइन ट्रेड के बढ़ते प्रचलन से छोटे कारोबारी बैकफुट पर आ गए हैं।
जिला संपर्क प्रमुख वीरेंद्र पिंडारा ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच के साथ मिलकर ऑनलाइन ट्रेड के खिलाफ महा अभियान चलाने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने कारोबारी से आग्रह किया कि दस अगस्त को सुबह जींद में एकत्रित होकर ऑनलाइन ट्रेड कंपनियों के खिलाफ कारोबारी एकजुटता का संदेश दें। दूसरी ओर स्वदेशी शोध संस्थान विमर्श स्वदेशी जागरण मंच की ओर से ऑनलाइन ट्रेड कंपनियों के खिलाफ आवाज उठेगी और इसकी गूंज जींद से लेकर दिल्ली तक सुनाई देगी।
विज्ञापन

आंदोलन केवल विरोध का स्वर नहीं बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता के लिए एक सुनियोजित जन आंदोलन है। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. नवीन शर्मा और अनिल पाथरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें