18जेएनडी07-राजकीय महाविद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत
जींद। राजकीय महाविद्यालय में हर घर तिरंगा पहल के प्रथम चरण के अंतर्गत तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल में शिव कुमार, अमन और पूनम ने मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने तिरंगे के रंगों और देशभक्ति से ओतप्रोत रंगोलियां प्रस्तुत की। प्रथम स्थान सनम और अंजली, द्वितीय स्थान मोनिका व तृतीय स्थान कोमल और हर्षिता ने प्राप्त किया। प्राचार्य सत्यवान मलिक ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व की गहरी समझ विकसित करना है। संवाद