फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धान के उठान की सुस्ती से अटी मंडी, रास्तों पर भी लगी ढेरियां

Sat, 04 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी40-धान की ढेरियों ओर धान से भरी बोरियो से अटी पड़ी मंडी। स्रोत संवाद
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मेला मंडी में इन दिनों धान की आवक ने तेज हो गई है। समय से उठान न होने पर मंडी परिसर धान से अट गया है। हालात यह हैं कि मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के आने-जाने के रास्तों पर भी धान की ढेरियां लग चुकी हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मंडी में खरीदे गए धान का उठान प्रशासन की जिम्मेदारी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में जो किसान नई फसल काटकर मंडी में ला रहे हैं उन्हें जगह नहीं मिल पा रही।
किसानों का कहना है कि समय रहते उठान नहीं हुआ तो मंडी की स्थिति और बिगड़ जाएगी। शनिवार को नरवाना नहीं अनाज मेला मंडी में 47554 क्विंटल धान की आवक हुई। वहीं अगर बात करें सभी यार्डों में तो धमतान साहिब सब यार्ड में 2890 क्विंटल, गढ़ी में 135 क्विंटल, धनौरी में 1854 क्विंटल, मंगलपुर में 1210 क्विंटल लेकिन खरल में शनिवार को कोई धान की आवक नहीं हुई।
विज्ञापन

बात करें एजेंसियों द्वारा मंडियों में धान की खरीद की तो डीएफएससी द्वारा नरवाना अनाज मेला मंडी में 36275 क्विंटल धान की खरीद की वही धमतान साहिब में डीएफएससी द्वारा 685 क्विंटल की धनौरी सब यार्ड में 2345 क्विंटल धान की खरीद की गई।
वर्जन

शुक्रवार और शनिवार को करीब छह गाड़ियां मंडी से लोड की गई है। रविवार को धान की खरीद का कार्य बंद रहेगा तो इस दौरान ज्यादा से ज्यादा मात्रा में मंडी से धान का उठान किया जाएगा। किसानों और आढ़तियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। –उमेद, खरीद इंचार्ज, नई अनाज मेला मंडी नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें