फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारियों को 11 माह से नहीं मिला वेतन, की नारेबाजी

विज्ञापन
वेतन नहीं मिलने पर अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
ग्यारह माह से वेतन नहीं मिलने पर बुधवार को नरवाना और उचाना के बीएसएनएल कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

मॉडल टाउन स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में बीएसएनएल कर्मचारियों ने अधिकारियों और ठेकेदार पर जानबूझकर वेतन नहीं देने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नरवाना और उचाना के कर्मचारी सतबीर, रमेश, सतबीर धमतान, अभिषेक, मनजीत, संजीव, रमेश, रामपाल, कृष्ण, रामनिवास, राजेंद्र, बलराज, नवीन, जसबीर, रवि उचाना, सुनील, राकेश खटकड़, राकेश, अनिल, मोहन, रघबीर, प्रकाश ने बताया कि उन्हें 11 माह से वेतन नहीं मिल रहा। जब ठेकेदार से वेतन की बात करते हैं तो वह आश्वासन देकर टाल देता है। उन्होंने कहा कि वेतन की समस्या को लेकर एसडीओ और जेई सहित विभाग के उच्च अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों है। घरों के लिए अप्रैल में गेहूं लेना होता है, लेकिन हाथ में पैसा नहीं होने के कारण गेहूं भी नहीं खरीद सकते हैं। लॉकडाउन होने के बाद भी सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी तरह निभा रहे हैं, लेकिन जब वेतन की बात आती है तो टाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी तो 20 वर्षों से विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत के कारण हर बार वेतन लेट दिया जाता है। कर्मचारियों ने मांग की कि जल्द से जल्द वेतन दिया जाए, ताकि अपना जीवनयापन कर सकें।
विज्ञापन

एसडीओ संपूर्ण सिंह ने कहा कि वेतन का मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया गया है। बीएसएनएल विभाग में फंड नहीं होने के कारण वेतन लेट हो रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें