फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए पत्रकार सहित 43 लोगों के सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बुधवार को 43 लोगों के सैंपल लिए गए। एक पत्रकार ने भी अपनी जांच करवाई है। इसके अलावा दिल्ली गांव आई युवती खुद नागरिक अस्पताल पहुंचकर अपना सैंपल दिया। अभी तक 414 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 325 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

एमएस डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि बुधवार को 43 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें कुछ निडानी गांव के लोग भी शामिल हैं। दिल्ली से आई एक युवती खुद ही सैंपल देने के लिए अस्पताल पहुंची। इसके अलावा एक पत्रकार ने भी सैंपल दिया। अभी तक कुल 414 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से पहले दो लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए थे। इसके बाद इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ चुकी है। अब तक 414 में से 325 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, बाकी 89 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि कई जगह पत्रकार पॉजिटिव मिले हैं। कई जिलों में पत्रकारों ने भी सैंपल दिए हैं, इसलिए जिले का कोई भी पत्रकार नागरिक अस्पताल में पहुंचकर अपना सैंपल देकर जांच करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें