फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छठीं राज्यस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता कल, 260 लड़कियां लेंगी भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की तरफ से छठीं राज्यस्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता (सब-जूनियर व जूनियर गर्ल्स) का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 23 सितंबर को बोहतवास अहीर में संपन्न होगी। स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की स्मृति में बलिदानी दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य सचिव डॉ. युद्धवीर ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8 बजे बलिदानियों की स्मृति में हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा।
समापन अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य आएंगे।
विज्ञापन

डॉ. युद्धवीर के अनुसार इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 260 लड़कियां भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त 60 तकनीकी अधिकारी और स्वयंसेवक आयोजन का संचालन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश में योगासन खेल को बढ़ावा देना और बालिकाओं में आत्मविश्वास व मानसिक शांति का विकास करना है। डॉ. युद्धवीर ने सभी योग प्रेमियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें