फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिला जेल अदालत में छह अंडर ट्रायल बंदियों को किया अंडरगोन

विज्ञापन
04जेएनडी04-जिला कारागार में जेल लोक अदालत के मामलों की सुनवाई करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकर
विज्ञापन
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मोनिका द्वारा जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में दस मामले विचाराधीन रखे गए। इसमें से छह मुकदमों को अंडरगोन किया गया। उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत प्रत्येक माह दो बार आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ने जिला जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों और हवालातियों से उनके मामलों में आ रही समस्याएं सुनी और समाधान संबंधी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त सीजेएम ने जेल में बंद कैदियों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को अपने केस की पैरवी के लिए वकील की आवश्यकता है तो वे प्राधिकरण के अधीन निशुल्क वकील की सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए लिखित दरखास्त जेल प्रशासन या न्याय रक्षक के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में भेजी जा सकती है। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत जिला न्यायालय जींद और उपमंडल न्यायालय नरवाना और सफीदों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें