फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 लाख से उचाना नपा में बन रही लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग लाइब्रेरी

विज्ञापन
04जेएनडी11-नगर पालिका में बनाई जा रही लाइब्रेरी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। नगर पालिका परिसर में करीब 20 लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण हो रहा है। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग लाइब्रेरी बन रही है। प्रथम तल पर लड़कों के लिए लाइब्रेरी बन रही है तो नगर पालिका के कमरों के साथ लगते हाॅल में लड़कियों के लिए लाइब्रेरी का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

इस लाइब्रेरी का दो सप्ताह तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद यहां पर युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी युवा कर सकेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर आने वाले को लाइब्रेरी में सीट नंबर दिए जाएंगे, ताकि जिस सीट पर जिसका नंबर हो वही बैठकर पढ़ाई कर सकें।
लाइब्रेरी में वाईफाई की सुविधा होगी तो एयर कंडीशनर भी लाइब्रेरी में लगाए जाएंगे। 47-47 सीट लाइब्रेरी के अंदर होगी। यहां पर आने वालों को पहले अपना पंजीकरण करवाना होगा, ताकि किसी तरह की परेशानी यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को न आए।
विज्ञापन

अमन, सुनील और राजीव ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन से युवा लाइब्रेरी निर्माण की मांग करते आ रहे थे। यह मांग पूरी हो गई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी युवा कर सकेंगे। नपा चेयरमैन विकास काला ने कहा कि लाइब्रेरी का निर्माण कार्य चल रहा है।
आधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण नगर पालिका में हो रहा है। लड़के और लड़कियों के अलग-अलग लाइब्रेरी बन रही है। करीब 20 लाख रुपये की राशि इन पर खर्च होगी। यहां पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी युवा कर सकेंगे।
बाक्स
पहले जाना पड़ता था जींद व नरवाना
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए उचाना क्षेत्र के युवाओं को पहले जींद व नरवाना लाइब्रेरी की तरफ रुख करना पड़ता था। अब उचाना में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। इससे युवाओं को समय व धन की बचत होगी। जींद व नरवाना में आने-जाने में दो घंटे का समय खराब होता था। अब इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए उचाना क्षेत्र के युवाओं को पहले जींद व नरवाना लाइब्रेरी की तरफ रुख करना पड़ता था। अब उचाना में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। इससे युवाओं को समय व धन की बचत होगी। जींद व नरवाना में आने जाने में दो घंटे का समय खराब होता था। अब इस परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें