फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट के विवाद में युवक पर हमला करने के आरोप में छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधवीखेड़ा गांव में एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिंधवी खेड़ा गांव निवासी रविंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पुस्तैनी प्लाट जो लाल डोरे की जमीन में है, जिस पर कई वर्षों से उसके भाई रमेश ने कब्जा किया हुआ है। उसके भाई के प्लाट को गांव के ही कर्ण सिंह ने जबरदस्ती जगफूल को बिना लिखित के ही बेच दिया। अब प्लाट पर जगफूल का कब्जा है। इसी बात को लेकर करीब छह महीने पहले उसके भाई रमेश और जगफूल का झगड़ा हुआ था। 19 जुलाई की शाम उसका भाई रमेश अपने प्लॉट से पड़े उसके ईंधन को लेने के लिए गया था। पहले से ही जगफूल, संदीप, जयदीप, प्रकाश की पत्नी, जगफूल की पत्नी हाथों में कुल्हाड़ी और लाठी-डंडें लिए खड़े थे। उन्होंने रमेश को आता देखकर उस पर हमला कर दिया। उसके द्वारा शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें देखकर सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
जांच अधिकारी एसआई भाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें