फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर हमला करने पर छह नामजद

Fri, 15 Mar 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विद्यापीठ मार्ग पर प्रॉपर्टी कार्यालय में हमला पड़ोसी दुकानदार के साथ झगड़े में बीचबचाव करने पर हुआ था। फायरिंग भी बचाव में प्रॉपर्टी डीलर के साथी ने की थी। शहर थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर छह युवकों को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, तोड़फोड़ करने समेत अन्य धाराओं में दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव रूपगढ़ निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ कार्यालय में बैठा हुआ था। इस दौरान दर्जनभर युवक तेजधार हथियार तथा बिंडो के साथ कार्यालय में घुस गए और हमला कर दिया। उन्होंने कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी और गल्ले में रके पौने दो लाख रुपये निकाल लिए। उसके दोस्त से असलहा छीनने की कोशिश की तो उसने बचाव में हवाई फायरिंग की जो उसके दोस्त हरपाल को लग गई। आसपास के दुकानदारों को जुटता देखकर आरोपी फरार हो गए। सुनील ने बताया कि उसके पड़ोसी दुकानदार के साथ हमलावरों का झगड़ा हुआ था। उन्होंने बीचबचाव किया था। उसी से खफा होकर उन्होंने उन पर हमला किया और कार्यालय में तोड़फोड़ की। शहर थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर मिर्चपुर निवासी गोलू, रामप्रसाद, बच्ची, गांव घरोंडा निवासी भोकर, गांव पेटवाड़ निवासी मनदीप, गांव रामकली निवासी विरेंद्र को नामजद कर पांच अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, तोड़फोड़ करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें