नरवाना। शहर थाना पुलिस ने हरियल चौक पर बने एक मकान में देह व्यापार में शामिल तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रबंधक शहर नरवाना निरीक्षक रामनिवास ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए हरियल चौक की तरफ गश्त पर गई हुई थी। इस दौरान सूचना मिली की हरियल चौक से हिसार रोड पर एक मकान में लड़कियां राहगीरों को अश्लील इशारे करती हैं। इस मकान में काब्रच्छा निवासी राकेश व धर्म सिंह कॉलोनी निवासी एक महिला ऊपर बने कमरों में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर फर्जी ग्राहक बनाकर मकान में बेजा। जहां पर ग्राहक ने वहां पर मिली महिला से बातचीत कर अपनी टीम को इशारा किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरों की तलाशी ली तो ऊपरी दो कमरों में अलग-अलग दो युवक और दो महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिलीं। इसके अलावा महिला के साथ मकान में एक युवक भी मिला। इसकी पूछताछ में पहचान काब्रच्छा निवासी राकेश के रूप में हुई। आरोपी राकेश ने बताया कि उन्होंने यह मकान किराये पर लेकर देह व्यापार के लिए लिया हुआ है। पुलिस ने मामले में काब्रच्छा निवासी राकेश, भाणा ब्राह्मण निवासी प्रकट, पटेल नगर निवासी मनोहर व तीन महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर राकेश व एक महिला को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।