फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एलटीसी के बजट के लिए छह करोड़ मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षण स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के एलटीसी (लीव ट्रैवल कंसेशन) भुगतान के लिए उपलब्ध छह करोड़ रुपये का बजट खर्च हो चुका है। अब लंबित दावों का भुगतान करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक से छह करोड़ रुपये की अतिरिक्त बजट राशि मांगी है। इस संबंध में 11 सितंबर को निदेशक, सेकेंडरी शिक्षा, हरियाणा, पंचकूला को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

कार्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में लिखा है कि ब्लॉक वर्ष 2024-27 के लिए एलटीसी मद में जिले को छह करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार इस मद में छह करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे और पूरी राशि खर्च हो चुकी है।
क्या है एलटीसी : सरकारी कर्मचारियों को निर्धारित नियमों के तहत अवकाश के दौरान यात्रा करने पर यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए एलटीसी की सुविधा दी जाती है। बजट समाप्त होने के कारण अब लंबित दावों के भुगतान के लिए अतिरिक्त बजट जारी होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण, ने बताया कि भुगतान को लेकर निदेशालय को पत्र लिखा है। पत्र में 6 करोड़ का बजट जारी करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें