फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायक मासूम शर्मा पाखंड पर फिर बरसे: बोले- धमकियों से नहीं डरता, आवाज उठाऊंगा; ‘फिल्मी बाबा’ गाना रिलीज

Wed, 09 Sep 2026 11:20 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

मासूम ने कहा कि मंच से कही गई कोई आपत्तिजनक बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है, लेकिन समाज को अच्छी सीख देने वाली बातों को उतना प्रचार नहीं मिलता।
विज्ञापन
मासूम शर्मा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए दूसरा गाना ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। आठ सितंबर को उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर 3 मिनट 41 सेकंड का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। गाने में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक आडंबरों को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं।

विज्ञापन


रविवार रात पड़ाना के श्याम मंदिर में आयोजित कीर्तन कार्यक्रम में पहुंचे मासूम शर्मा ने पाखंडवाद के खिलाफ खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसी संस्थाओं और पाखंडियों के खिलाफ आवाज उठाने का साहस किया है और लोगों को भी गलत बात के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध करने पर उन्हें धमकियां मिलने का डर रहता है, फिर भी वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटेंगे।

कार्यक्रम में कलाकार हैरी लाठर और सुरेंद्र रोमियो भी पहुंचे। हैरी लाठर ने कहा कि कई लोग धार्मिक आडंबर की आड़ में गलत गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इस दौरान मासूम शर्मा ने अपने गीतों के माध्यम से भी पाखंड पर तंज कसा। उन्होंने बालाजी भक्ति के साथ पाखंड पर कटाक्ष करने वाला ‘तत्वदर्शी’ गीत भी प्रस्तुत किया। गीत में धार्मिक दावों और विवादों को लेकर सवाल उठाए गए।
विज्ञापन


मासूम ने कहा कि मंच से कही गई कोई आपत्तिजनक बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है, लेकिन समाज को अच्छी सीख देने वाली बातों को उतना प्रचार नहीं मिलता। बता दें कि एक कथावाचक के समर्थकों के साथ मासूम शर्मा का विवाद चल रहा है। उन्होंने और हैरी लाठर ने पहले लाइव आकर धमकियां मिलने का दावा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें