फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुआना के लोग बोले-पूर्व सरपंच से माफी मांगे सिंगर मासूम शर्मा

विज्ञापन
20जेएनडी31-पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के साथ पंचायत के बाद मौजूद ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। शहर के निजी पैलेस में बहन की शादी की सालगिरह पर आए हरियाणवीं सिंगर मासूम शर्मा ने लाइव शो के दौरान मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस मामले को लेकर शुक्रवार को मासूम शर्मा के खिलाफ गांव मुआना में पंचायत हुई।
विज्ञापन

पंचायत में गांव के लोगों ने कहा कि यदि मासूम शर्मा जल्द ही पूर्व सरपंच से माफी नहीं मांगते हैं तो पूरे प्रदेश के सरपंच एकत्रित होकर आंदोलन करेंगे।
मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने कहा कि मासूम शर्मा ने उन्हें स्टेज से उतरने के लिए कहा था। कहा, सांसद हो, विधायक हो या कोई सरपंच सभी नीचे बैठकर कार्यक्रम को देखें।
आरोप लगाया कि झगड़े में मासूम शर्मा के बाउंसर की ओर से उनके गांव के लोगों के साथ मारपीट की गई। वायरल वीडियो में मासूम शर्मा अपने बाउंसर को इशारा कर साफ-साफ भेजते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुआना और जुलाना के गांव ब्राह्मणवास के लोग शामिल थे। बैठक में मौजूद सतपाल शर्मा, संजू राणा, मैनपाल, ने कहा कि यदि मासूम शर्मा ने पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से माफी नहीं मांगी तो गांव मुआना के साथ अन्य गांव भी मासूम शर्मा का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

वहीं पूर्व सरपंच राजेश शर्मा ने यह भी कहा कि मासूम शर्मा को एक दुष्कर्म के मामले में बचाया था। हालांकि मामले में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें