फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण स्पर्धा में सिंधवी खेड़ा स्कूल जिले में रहा अव्वल

Sun, 02 Mar 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी02-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंधवी खेड़ा के अंदर हरियाली का फोटो। स्रोत शिक्षा व - फोटो : सेंटर पर छात्राओं की जांच करतीं शिक्षिकाएं।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा शिक्षा विभाग की योजना के मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंधवी खेड़ा ने जिला जींद में पहला स्थान प्राप्त किया। शिक्षा विभाग की इस योजना में स्कूलों के सुंदरीकरण का निरीक्षण किया जाता है। उसे विभिन्न मापदंडों पर जांचा जाता है। इस योजना में विद्यालय को एक लाख रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में विद्यालय में पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल के मैदान, शौचालय, कक्षा कक्ष आदि की स्थिति का आकलन किया जाता है। बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन अन्य गतिविधियों की जांच की जाती है। जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र हुड्डा ने स्कूल स्टाफ और प्राचार्य सुनीता मलिक को बधाई दी। खंड जींद संसाधन संयोजक राजपाल देशवाल ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय में कदम रखते ही पता चल जाता है कि इस विद्यालय में अन्य विद्यालय से कितना अधिक अंतर है।
प्राचार्य सुनीता मलिक ने कहा यह पूरे विद्यालय स्टाफ, विद्यालय प्रबंधन समिति और बच्चों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा विद्यालय बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करता रहता है। इसका फायदा बच्चों को आने वाले भविष्य में मिलेगा। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि राजेंद्र कटारिया ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए विद्यालय मुखिया और विद्यालय का पूरा स्टाफ बधाई के पात्र है। भविष्य में भी ग्राम पंचायत की तरफ से विद्यालय को हर तरह का सहयोग रहेगा।

01जेएनडी02-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंधवी खेड़ा के अंदर हरियाली का फोटो। स्रोत शिक्षा व- फोटो : सेंटर पर छात्राओं की जांच करतीं शिक्षिकाएं।

Next
AU ऐप में पढ़ें