16जेएनडी35: खिलाड़ी सिमरन व विश्वजीत को सम्मानित करते हुए। स्रोत कोच।
नरवाना। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 12 से 15 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नरवाना के होनहार खिलाड़ियों सिमरन व पूनिया ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
स्पोर्ट्स फाइटर क्लब ताइक्वांडो अकादमी के कोच राजीव वर्मा ने बताया कि गांव धरौदी निवासी सिमरन ने भार वर्ग अंडर-47 किलोग्राम में कांस्य पदक हासिल किया। सिमरन ने लगातार कड़े मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
विश्वजीत पूनिया ने भार वर्ग अंडर-50 किलोग्राम में दमदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शुरुआती मुकाबलों में उन्होंने मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और अंत तक संघर्षपूर्ण खेल दिखाया। हालांकि वह पदक से चूक गए लेकिन उनका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा। कोच राजीव वर्मा ने बताया कि दोनों खिलाड़ी इससे पहले प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं।