30जेएनडी08: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन धारण करते हुए अधिकारी। स्
जींद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि और भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप वीरवार को लघु सचिवालय में दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में हुआ।
इसमें सीटीएम आशीष देशवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी ने भाग लिया। लघु सचिवालय परिसर में मौन धारण कर अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया। डॉ. आशीष देशवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल उन वीर बलिदानियों की स्मृति को ताजा करने का माध्यम नहीं है। बल्कि देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को भी प्रबल करने का एक सशक्त अवसर है। लघु सचिवालय के अलावा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, सामाजिक संगठनों और सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अमर बलिदानियों को नमन किया।