फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार से बढ़ रहे बीमार, 70 प्रतशित खांसी, जुकाम और वायरल के मरीज

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में दवा के काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
बदलता मौसम बीमारियां भी साथ लेकर आर रहा है। इसके चलते नागरिक अस्पताल में सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम और वायरल के आ रहे हैं। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार 70 प्रतिशत मरीज इन तीन बीमारियों के ही आ रहे हैं। इनमें से भी आधे से अधिक संख्या 10 साल से कम आयु के बच्चों की है। इसके चलते पिछले एक सप्ताह में नागरिक अस्पताल में ओपीडी करीब 25 प्रतिशत बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक सप्ताह से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। लगातार बारिश होने के कारण रात में पारा 22 डिग्री के आसपास रहता है। वहीं रात के समय में हवा में नमी की मात्रा बढ़ने के कारण ठंड बढ़ रही है। ऐसे में खानपान में बरती गई जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। ऐसे में चिकित्सकों ने बदलते मौसम में खानपान व जीवन शैली में संतुलन बनाने की सलाह दी है।
छोटे बच्चे जल्दी चपेट में आ रहे
इस मौसम में कोई भी ठंडी चीज का सेवन बीमार कर रहा है। ऐसे में छोटे बच्चे इसकी चपेट में जल्दी आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में खांसी व जुकाम के चलते आने वाले बच्चों में से अधिकतर के परिजन यही कहते हैं कि बच्चों ने आइसक्रीम खा ली और शीतल पेय पी लिया है।
विज्ञापन

रात-दिन के मौसम में बदलाव बन रहा कारण
चिकित्सकों के अनुसार इस मौसम में दिन के समय गर्मी होती है, लेकिन रात में ठंड अधिक होती है। ऐसे में यदि दिन के समय भी ठंडी वस्तुओं का सेवन करने बीमार पड़ सकते हैं।
प्रतिदिन 1400 तक मरीज पहुंच रहे अस्पताल
बदलते मौसम में खांसी व जुकाम के मरीज बढ़ते हैं। पिछले कई दिन से ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अगस्त के मुकाबले सितंबर में ओपीडी काफी बढ़ गई है। पहले एक हजार तक मरीज आते थे, लेकिन अब प्रतिदिन 1200 से 1500 तक मरीज आ रहे हैं। इनमें से 70 प्रतिशत मरीज खांसी, जुकाम व वायरल से पीड़ित होते हैं।
डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक
बदलते मौसम में सावधानी रखना जरूरी
बदलते मौसम में हर किसी को सावधानी बरतनी चाहिए। इससे बीमारी से बचा सकता है। विशेषकर छोटे बच्चों के मामले में लापरवाही कतई नहीं करें। इस मौसम में कूलर का इस्तेमाल नहीं करें। यदि ऐसी का प्रयोग करते हैं तो तापमान ठीक रखें। ठंडी वस्तुओं को प्रयोग कतई न करें। यदि गले में खराश है तो गर्म तरल पदार्थों का सेवन करें। बुखार, खांसी या जुकाम होने पर चिकित्सक को दिखाएं। डॉ. रघुबीर पूनिया, बाल रोग विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें