01जेएनडी31: स्कूल में विद्यार्थी शौर्य को सम्मानित करते हुए प्रबंधक समिति के सदस्य। स्रोत स्कूल
जींद। जेईई एडवांस 2026 के घोषित परिणाम में इंडस पब्लिक स्कूल जींद के छात्र शौर्य श्योकंद ने ऑल इंडिया स्तर पर 895वीं रैंक हासिल की है। शौर्य की इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है।
शौर्य श्योकंद ने बताया कि उन्होंने किसी भी निजी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया और पूरी तैयारी विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों, अभिभावकों और निरंतर मेहनत को दिया।
शौर्य ने कहा कि सही दिशा, अनुशासन और नियमित अभ्यास ने उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद की। इंडस ग्रुप के निदेशक सुभाष श्योराण ने छात्र, उसके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शौर्य की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वहीं विद्यालय की प्राचार्या अरुणा शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे स्कूल परिवार के लिए गर्व का विषय है।